चतरा पुलिस ने अपराधियों और उग्रवादियों के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हंटरगंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एक पूर्व नक्सली सदस्य सहित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोली और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई हण्टरगंज थाना क्षेत्र के खूटी केवाल खुर्द गांव में हुई। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। चतरा एसपी के निर्देश पर सीडीपीओ संदीप कुमार सुमन के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। जवानों ने उन्हें खदेड़कर धर दबोचा पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक ही बाइक पर सवार तीन युवक भागने की कोशिश करने लगे। जवानों ने उन्हें खदेड़कर धर दबोचा। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से आपत्तिजनक सामान मिला। मिथुन कुमार की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ, जबकि सोनू पासवान के पास से जिंदा कारतूस मिले। उनकी बाइक की जांच में पता चला कि यह गाड़ी जोरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। हरेंद्र गंजू दस्ते का सक्रिय सदस्य रह चुका है गिरफ्तार अपराधियों में सबसे खतरनाक नाम मिथुन कुमार का है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि मिथुन कुमार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के हरेंद्र गंजू दस्ते का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसने हंटरगंज थाना क्षेत्र में विकास कार्यों में लगी मशीनों और वाहनों को आग के हवाले करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। मिथुन कुमार पर लेवी वसूली और आगजनी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे गिरोह को करारा झटका लगा है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें मिथुन कुमार के लंबे नक्सली इतिहास और हरेंद्र गंजू दस्ते से उसके जुड़ाव की पुष्टि हुई।
Source link
