मुख्य बातें

एटा महोत्सव में मोनाली ठाकुर ने दी प्रस्तुति: हजारों दर्शक डेढ़ घंटे तक गानों पर झूमे, कड़ी सुरक्षा के रहे इंतजाम – Etah News

एटा महोत्सव में मोनाली ठाकुर ने दी प्रस्तुति:  हजारों दर्शक डेढ़ घंटे तक गानों पर झूमे, कड़ी सुरक्षा के रहे इंतजाम – Etah News

एटा में राजकीय जिला औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के एटा महोत्सव में बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। बॉलीवुड नाइट में हजारों दर्शक उमड़े और उन्होंने डेढ़ घंटे तक मोनाली ठाकुर के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… मोनाली ठाकुर ने डेढ़ घंटे तक मंच पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शक लगातार उनके गानों पर झूमते रहे। इस कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें एडीएम फाइनेंस लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम राजकुमार मौर्य, एसडीएम श्वेता सिंह और एसडीएम पीयूष रावत शामिल थे। मोनाली ठाकुर नाइट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सीओ सिटी राजेश सिंह, सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाहा और सीओ सकीट कृतिका सिंह ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। इनके अतिरिक्त, कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, प्रदर्शनी प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा, LIU प्रभारी अजय त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नित्यानंद पांडे, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र गौतम सहित अन्य पुलिस बल भी तैनात रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *