मुख्य बातें

जन्मदिन पर पंचकूला के मनसा देवी गोधाम पहुंचे CM सैनी: पत्नी सुमन सैनी भी साथ, गाय की आरती उतारी, OSD ने गाना रिलीज किया – Panchkula News

जन्मदिन पर पंचकूला के मनसा देवी गोधाम पहुंचे CM सैनी:  पत्नी सुमन सैनी भी साथ, गाय की आरती उतारी, OSD ने गाना रिलीज किया – Panchkula News

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को अपने जन्मदिन पर पंचकूला पहुंचे। पंचकूला के माता मनसा देवी गोधाम में पत्नी सुमन सैनी के साथ पहुंचकर उन्होंने गाय की आरती उतारी और पूजा पाठ किया। इसके साथ ही उन्होंने गायों को अपने हाथ गुड़ भी खिलाया। सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए। जहां उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित विशेष यज्ञ और हवन में भी भाग लिया। इससे पहले उन्होंने गोधाम का दौरा कर वहां पर गौ दान भी किया। 56वां जन्मदिन मना रहे सीएम सैनी नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ था और उन्होंने आज अपना 56वां जन्मदिन मनाया है। माता मनसा देवी के प्रति सीएम अटूट आस्था रखते हैं, वे हर नवरात्र के पहले दिन ही यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंच जाते हैं। माता मनसा देवी प्रांगण में सीएम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। OSD ने किया गाना रिलीज सीएम के जन्मदिन पर उनके ओएसडी विरेंद्र बढ़खालसा ने गाना रिलीज किया है। सीएम के जन्म और सीएम बनने तक की चीजों को 3 मिनट 25 सेकेंड के गाने में पिरोया गया है। गाने के लेखक खुद ओएसडी विरेंद्र बढ़खालसा हैं। वहीं धुन को सिंगर केडी ने तैयार किया है। गाने के सिंगर सुभाष फौजी हैं और एडिट कैथल निवासी रामपाल ने किया है, जिनका पंजाब के मोहाली में स्टूडियो है। विरेंद्र बढ़खालसा के अनुसार 24 जनवरी को ही उनके मन में विचार आया था। रात को ही उन्होंने गाने के लिखने और तैयार करने पर काम किया। सुबह सीएम से मुलाकात कर उन्हें सुनाया है। 14 गोशालाओं को दिया 1.22 करोड़ का अनुदान सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने जन्मदिन पर गोधाम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचकूला की 14 गोशालाओं को 1 करोड़ 22 लाख 46 हजार रुपए की राशि जारी करने की घोषणा की। सीएम नायब सिंह सेनी ने कहा कि उनकी सरकार ने 11 साल के दौरान गोशालाओं में चारे के लिए 270 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। हमारे देश में अनादि काल से गोमाता पूजनीय रही है। पौराणिक कथाओं में भी बताया गया है कि गोमाता में सभी देवी-देवाताओं का वास होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *