मुख्य बातें

जीतू पटवारी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन होगा: खंडवा कांग्रेस ने 7 फरवरी का दिन तय किया; मंत्री विजय शाह के विरोध में आज मौन धरना – Khandwa News

जीतू पटवारी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन होगा:  खंडवा कांग्रेस ने 7 फरवरी का दिन तय किया; मंत्री विजय शाह के विरोध में आज मौन धरना – Khandwa News

खंडवा में 7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुरानी अनाज मंडी परिसर का स्थान प्रस्तावित किया गया है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के विरोध में आज (रविवार) कांग्रेस मौन धरना देगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन केवलराम चौराहे पर होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कहा, “खंडवा में किसानों के साथ अन्याय हुआ है। किसान हितैषी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। ऐसी कई परियोजनाएं है, जिन पर किसानों का भविष्य टिका था। जावर-सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना को देख लिजिए, भाजपा सरकार ने शुभारंभ कर दिया लेकिन किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। यह परियोजना किसानों की पीढ़ी-दर-पीढ़ी के लिए सिंचाई की व्यवस्था थी। हजारों करोड़ रूपए खर्च हुए, लंबा इंतजार कराया गया और अब मतलब कुछ नहीं निकल रहा हैं।” खरगोन की तर्ज पर होगा बड़ा आयोजन हाल ही में खरगोन के भीकनगांव में किसान सम्मेलन हुआ था, इसी तर्ज पर खंडवा में भी आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। यह नए जिलाध्यक्ष के कार्यकाल का पहला बड़ा आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने बताया कि फिलहाल 7 फरवरी का दिन तय कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, हालांकि पीसीसी चीफ का फाइनल कार्यक्रम आना बाकी है। मंडलम और बूथ कमेटियां बनाने पर जोर जीतू पटवारी के दौरे से पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गांधी भवन में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मंडलम, सेक्टर और बूथ अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक अध्यक्षों को जल्द से जल्द कमेटियों के नाम फाइनल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभावना है कि इसी हफ्ते प्रदेश स्तर से नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मंत्री का विरोध कल (सोमवार) गणतंत्र दिवस समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। इसी के चलते कांग्रेस मंत्री शाह द्वारा ध्वजारोहण का विरोध कर रही है। विरोध स्वरूप आज रविवार को महिला कांग्रेस द्वारा मौन धरना दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *