शाहजहांपुर के पुवाया विधानसभा के खुटार में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी और सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद अरुण सागर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाथों में तिरंगा और राष्ट्रप्रेम लिए उमड़ा यह जनसैलाब नए भारत की अटूट शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के विश्वास को अपनी असली ताकत बताया। इसके बाद, सांसद ने खुटार में ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों को योजना की विशेषताएं बताईं। उन्होंने अपने संबोधन में देश के प्रति गहरे प्रेम, निष्ठा और सम्मान की भावना को रेखांकित किया। सांसद ने कहा कि यह भावना नागरिकों को देश की एकता, सुरक्षा और समृद्धि में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। यह देश के कानूनों का पालन करने, संस्कृति का सम्मान करने और हर परिस्थिति में देश के प्रति ईमानदार रहने से प्रकट होती है, जिसमें सीमाओं पर तैनात सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। सांसद ने जनसमूह को देखकर कहा कि आज पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के लिए सर्वप्रथम अपना देश है और जनता ने देश को सुरक्षित हाथों में सौंपा है। उन्होंने आगे कहा कि आज पाकिस्तान या कोई अन्य देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर पाता है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी हुई है। उन्होंने कुछ समय पहले पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का उदाहरण दिया, जिसमें भारत ने कई देशों के समर्थन के बावजूद पाकिस्तान के अंदर घुसकर कार्रवाई की थी। सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया है कि उनके लिए देश प्रेम सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान किया जा रहा है। सांसद ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे सेनाओं का मजाक बनाने से भी पीछे नहीं रहते। इसके बाद सांसद ने एक चौपाल में ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना की विशेषताओं की जानकारी दी ।कहा कि अब ग्रामीणों को रोजगार पाने के लिए विदेशों या फिर देश के अन्य राज्यों में नही जाना पड़ेगा। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत अब पूरे 125 दिन तक एक एक ग्रामीण को रोजगार मिलेगा। यहां तक कि उनका भुगतान भी अब पूरी पारदर्शिता के साथ डिजिटल के माध्यम से उनके खातो में किया जाएगा।
Source link
