मुख्य बातें

दरभंगा में 2 समुदाय के बीच पत्थरबाजी: मूर्ति विसर्जन में भक्ति गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, हमले में 6 लोग घायल – Darbhanga News

दरभंगा में 2 समुदाय के बीच पत्थरबाजी:  मूर्ति विसर्जन में भक्ति गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, हमले में 6 लोग घायल – Darbhanga News

दरभंगा में सोमवार को 2 समुदायों के बीच पत्थरबाजी हो गई। विवाद एक दिन पुराना है, जो मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने को लेकर हुआ था। एक पक्ष का आरोप है कि हम भक्ति गाने बजा रहे थे। इसी पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर डीजे बंद कर दिया गया था, मामला शांत हो गया था। आज दोबारा विवाद भड़क गया। एक पक्ष की ओर से पत्थरबाजी का आरोप है। स्थानीय लोगों के अनुसार 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। कई घरों के एसबेस्टस भी टूट गए हैं। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव की है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर एसडीपीओ बासुकिनाथ झा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से फिलहाल गांव में शांति बहाल है। अभी शांति समिति की बैठक चल रही है। इलाके के लोग भी मौजूद हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण बाइक को लेकर हुआ। आपसी विवाद सामने आया है, जिसमें पत्थरबाजी की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *