मुख्य बातें

फाजिल्का बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी: भारत माता की जय से गूंजी सीमा, जोशीले परेड ने लोगों में भरा जोश, डीआईजी BSF रहे मौजूद – Fazilka News

फाजिल्का बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी:  भारत माता की जय से गूंजी सीमा, जोशीले परेड ने लोगों में भरा जोश, डीआईजी BSF रहे मौजूद – Fazilka News

फाजिल्का जिले के भारत-पाकिस्तान सरहद की अंतरराष्ट्रीय सादकी चौकी पर रिट्रीट सेरेमनी आयोजित हुई। बता दे कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर फाजिल्का के बॉर्डर पर जो नजारा है । वह हर भारतीय के दिल को छू रहा है । इस दिन पर सरहद पर सेना के जोशीले परेड ने लोगों के खूब जोश भरा । स्थानीय विधायक और उनकी धर्मपत्नी खुशबू सावनसुखा सवना और बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की । वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया । गणतंत्र दिवस पर होता हैं आयोजन 77 वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आज फाजिल्का की भारत पाकिस्तान सरहद की अंतर्राष्ट्रीय सादकी चौकी पर देशभक्ति की अलग ही झलक देखने को मिल रही है । बॉर्डर पर 26 जनवरी को स्पेशल डे के तौर पर मनाया जाता है । इस दिन होने वाली रिट्रीट सेरेमनी खास होती है । क्योंकि स्कूलों के बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है । सादकी चौकी पर आयोजन इसी के तहत आज एक कार्यक्रम का आयोजन भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा सादकी चौकी पर किया गया । जहां पर मुख्य मेहमान के तौर पर फाजिल्का से हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती खुशबू सावनसुखा सवना के साथ-साथ बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार ने शिरकत की । भारत माता की जय से सीमा गूंज उठी सेना के जवानों की जोशीले परेड ने लोगों में ऐसा जोश भरा कि भारत माता की जय से सीमा गूंज उठी । विधायक नरेंद्रपाल सवना ने कहा कि देश की सरहद पर अपने जवानों और स्थानीय लोगों के साथ 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस मनाने का अलग ही नजारा होता है । 200 फुट ऊंचा तिरंगा यहां लहराया गया विधायक ने कहा कि भारत पाकिस्तान की इस सरहद पर उनके द्वारा पहले शेड बनवा दिए गए । फिर पाकिस्तान से बड़ा 200 फुट ऊंचा तिरंगा यहां लहराया गया । विधायक ने कहा कि बाकी रहती कमियों को भी दूर कर दिया जाएगा । और पंजाब सरकार द्वारा पहले भी विकास को पहल दी गई और आने वाले समय भी विकास कार्य करवाए जाएंगे ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *