मुख्य बातें

सरगुजा में लव-जिहाद,रेलवे आफिसर बनकर महफूज ने युवतियों को फंसाया: स्वयं को हिंदू बता बनाई फेक आईडी, युवतियों का दैहिक शोषण किया, गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में लव-जिहाद,रेलवे आफिसर बनकर महफूज ने युवतियों को फंसाया:  स्वयं को हिंदू बता बनाई फेक आईडी, युवतियों का दैहिक शोषण किया, गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा जिले में मुस्लिम युवक द्वारा स्वयं को हिंदू बताकर फेक आईडी बनाई और लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका दैहिक शोषण किया। एक युवती से उसने ठगी भी की। स्वयं को रेलवे का आफिसर बताने वाले पटना निवासी महफूज को पुलिस ने शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। उसके द्वारा सरगुजा क्षेत्र की तीन लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज ने फेसबुक में तरुण पैकरा के नाम से फेक आईडी बनाई। उसने पैकरा सरनेम वाली लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। उसने अंबिकापुर की दो लड़कियों एवं जशपुर के कांसाबेल की एक लड़की को अपना नाम स्वराज पैकरा बता शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती के हाथ लगी ओरिजिनल आईडी तो खुला मामला
बताया गया है कि मोहम्मद महफूज अंबिकापुर पहुंचा और उसने कांसाबेल क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। उसने अंबिकापुर में होटल बुक किया, जिसमें उसने स्वराज पैकरा नाम से फर्जी आईडी जमा कराई। वह युवती के साथ दो दिनों तक होटल के कमरे में रुका था। युवती ने युवक का मोबाइल चेक किया तो उसके फेसबुक आईडी से कई हिंदू लड़कियों को मैसेज किया था। युवती को होटल में छोड़कर युवक अंबिकापुर शहर में घूमने निकला तो युवती ने उसका बैग चेक किया। दरअसल युवक की गतिविधियां उसे संदिग्ध लगीं। बैग की जांच करने पर युवती को बैग में युवक का ओरिजिनल आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में उसका नाम इसमें उसका असली नाम देखकर लड़की हैरान रह गई। युवती ने शिकायत, पुलिस ने किया अरेस्ट
युवक द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा होने पर युवती ने अपनी सहेलियों को मौके पर बुलाया एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मोहमद महफूज को हिरासत में लिया है। युवती की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। युवती ने बताया कि 17 जनवरी को उसने एक लड़की को लाकर उसी होटल में रखा था, जहां उसे रखा गया था। उसने अपने फेसबुक आईडी से हिंदु लड़कियों को टारगेट कर मैसेज किया था। पकड़ा गया महफूज पटना में किसी कपड़ा दुकान में काम करता है। वह रात को लड़कियों से सोशल मीडिया से संपर्क कर उनसे शादी करने का झांसा देता था। लड़कियों से पैसे भी ठगे
पुलिस ने युवक का युवक का मोबाइल जब्त कर जांच की, जिसमें अंबिकापुर की दो अन्य लड़कियों को झांसे में लेने का पता चला है। एक युवती से युवक ने 54 हजार रुपए की ठगी भी की है। ठगी का शिकार हुई युवती माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि युवक के मोबाइल में सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की जा रही है। वह स्वयं को बिलासपुर के रेलवे में पदस्थ होना बताता था। अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर झांसा दिया था। मामले की सूचना मिलने पर हिंदुवादी संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *