![]()
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या के विक्रमादित्य वार्ड स्थित अंगूरी बाग कॉलोनी में अयोध्या के लाल शहीद लेफ्टिनेंट शशांक त्रिपाठी, शहीद राजकुमार यादव, शहीद रामप्रसाद यादव के स्मृति रक्तदान शिविर लगा। संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान कर देश के वीरों को नमन किया। रक्तदान शिविर में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक त्रिपाठी के पिता जंगबहादुर त्रिपाठी को पूर्व एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हरिनाथ तिवारी, आई एम ए के सचिव डॉ निशांत सक्सेना,डॉ. अंकुश शुक्ल ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
जंगबहादुर त्रिपाठी ने रक्तदाताओं को शाबाशी देते हुए कहा कि युवाओं ने रक्तदान कर देश के वीर सपूतों को आज सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह रक्त किसी न किसी जरूरतमंद के रगों में बह कर जीवन की रक्षा करेगा।
जंगबहादुर त्रिपाठी ने नितिन श्रीवास्तव को 11 बार रक्तदान करने पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया!! समाजसेवा के लिए सम्मनित हुईं भारती सिंह और डॉ स्वाति शुक्ला
रक्तदान शिविर में अयोध्या जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति शुक्ला ने समाजसेवी भारती सिंह, नितिन श्रीवास्तव,अवनीश मिश्रा,ममता खत्री, देश दीपक यादव को रक्तदान छेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रयास हेतु रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
शिविर में 60 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर का उद्घाटन लोकप्रिया हॉस्पिटल की फाउंडर डॉ. प्रियंका खरे,डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ दीपशिखा, डॉ. दीप्ति गुप्त ने संयुक्त रूप से किया। 10 से ज्यादा बार रक्तदान करने वालों को रक्त योद्धा सम्मान से नवाजा
डॉ प्रियंका खरे ने कहा कि वीरों के सम्मान में संचालित रक्तदान की ये पुनीत मुहीम वीरों और उनके परिजनों की सेवा के सम्मान में एक बेहतरीन प्रयास है!। पूर्व अपर निदेशक डॉ. हरिनाथ तिवारी, आईएमए के सचिव डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. अंकुश शुक्ल,डॉ. आशीष पाठक, डॉ. इकबाल ने शिविर में लगातार 10 से ज्यादा बार रक्तदान करने वालों को रक्त योद्धा सम्मान से नवाजा।
रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. सीता राम अग्रवाल, रामानंद तिवारी, रोली यादव, भारती सिंह,आरपी तिवारी, राजनारायण पाण्डेय, राजन तुलसी, यशस्पति अग्रवाल, प्रेम प्रकाश शुक्ला, सुधीर अग्रवाल, जगत नारायण तिवारी, दीपक भट्ट, करुणा पाण्डेय विष्णु कुमार भज्जा सुरेश मित्तल, राम शंकर गुप्ता, विवेक जैन,आदि लोग मौजूद रहे।
Source link
