![]()
कानपुर, मंगलवार को कल्याणपुर आवास विकास कार्यालय में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि आवास विकास जबरन उसकी जमीनो को अधि ग्रहण करना चाहा रहा है। सभी किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहा रहे। उसके बाद भी आवास विकास जबरन जमीन लेना चाहा रहा जिसके विरोध में सभी किसान आज धरने पर बैठे है। दो घंटे से बैठे किसान धरने पर बिठूर के बगदौधी बांगर निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि उनकी बगदौधी कछार प्रेम गाँव में उनकी जमीने है। मंधना में रहने वाले कई किसानों कि जमीन ओर भी है। जिसकी परिषद अधिनियम 1965 की धारा -32 की अधिसूचना का गजट में राजकीय प्रकाशन दिनांक 04/5/2013 को किया गया था। योजना में समाविष्ट बांगर, व कछार तहसील सदर व ग्राम पेम तहसील बिल्हौर की अर्जित भूमि क़ो लैंड पूलिंग योजना हेतु अनुमोदन किया गया था। इसकी जानकारी जैसे ही किसानों क़ो हुई थीं तो सभी किसान आवास विकास कार्यालय में अपनी बात कहने आये। कुछ किसानों ने जमीन ना देने के विरोध में कोर्ट चले गए। किसानों का कहना है कि वह दस साल पहले विज्ञापन के माध्यम से जमीन अधिग्रहण करने कि बात कही। दो दिन पूर्व सभी किसानों क़ो नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया कि सभी किसानों कि जमीन लैंड पूलिंग के लिये अधिग्रहण होनी आप सभी सोमवार क़ो आवास विकास कार्यालय आकर अपनी सहमिती और असहमति दर्ज कराये। जिसपर आज कई गाँव के सैकड़ो किसान आवास विकास कार्यालय पहुँचे और धरने पर बैठकर विरोध दर्ज कराया उनका कहना है कि वह किसी क़ीमत पर किसी भी योजना के लिये जमीने नहीं देना चाहते है। बोले सहायक विकास आयुक्त आवास विकास परिषद के सहायक विकास आयुक्त आत्मस्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों क़ो आज जमीनो के अधिग्रहण क़ो लेकर बातचीत करने क़ो लेकर बुलाया गया था। मगर सभी किसानों क़ो ने जमीने देना से मना कर दिया और कार्यालय में बैठकर धरना प्रदर्शन किया सभी किसानों से बात की जा रही है। अभी किसानों की असहमति की रिपोर्ट बनाकर कर शासन क़ो भेजी जा रही।
Source link
