शहर के गुलाबगंज में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका एक दोस्त और अन्य युवती उसे अस्पताल ले गए। यहां जब उसकी हालत गंभीर हुई, तो उसका दोस्त भाग गया। युवती ने परिवार वालों को सूचना दी। जिला अस्पताल में आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुलाबगंज की रहने वाली आरती सेन(21) पुत्री जगदीश सेन सोमवार शाम अपने घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी। वह काफी देर तक वापस नहीं आई। वह अपने दोस्तों के पास पहुंची थी। यहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका दोस्त और एक अन्य युवती उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद दोनों उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराने के बाद दोस्त मौके से भाग गया। युवती ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। हालांकि, जब तक परिवार वाले पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। युवती के शव को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। मंगलवार सुबह युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़की के चाचा ने उसी युवक पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक काफी दिन से उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच युवती और युवक के कुछ फोटो, वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों एक दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं। लड़की की मांग भी भरी हुई है। परिवार वालों ने मामले की जांच की मांग की है।
Source link
