मुख्य बातें

बिल्हा CHC का औषधालय सेवक निलंबित: जिला आयुष अधिकारी के निरीक्षण में एब्सेंट रहने पर कार्रवाई, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिल्हा CHC का औषधालय सेवक निलंबित:  जिला आयुष अधिकारी के निरीक्षण में एब्सेंट रहने पर कार्रवाई, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हा के औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला आयुष अधिकारी यशपाल सिंह ध्रुव ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के अनुमोदन के बाद की। कृष्ण वर्मा वरिष्ठ अधिकारी के निरीक्षण के दौरान गैरमौजूद पाए गए थे। जिला आयुष अधिकारी यशपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा 4, 6, 8 और 9 दिसंबर 2025 को सीएचसी बिल्हा के निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। उनकी लगातार अनुपस्थिति से अस्पताल के डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी परेशान थे। नोटिस का नहीं दिया जवाब उनकी लगातार अनुपस्थिति के संबंध में 16 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में उसका जवाब नहीं दिया। मामले की जांच में कृष्ण कुमार वर्मा को सिविल सेवा आचरण नियम के तहत दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *