मुख्य बातें

साइड देने की बात हुआ विवाद: बाइक सवार ने टेंपो ड्राइवर को गोली मारी, घायल को किया जयपुर रेफर – Sawai Madhopur News

साइड देने की बात हुआ विवाद:  बाइक सवार ने टेंपो ड्राइवर को गोली मारी, घायल को किया जयपुर रेफर – Sawai Madhopur News

खंडार उपखंड क्षेत्र के बालेर रोड स्थित परसीपुरा मोड़ के पास सोमवार शाम बाइक व टेंपो के बीच साइड न देने को लेकर विवाद हो गया। यहां साइड नहीं देने से नाराज़ बाइक सवार बदमाश ने टेंपो ड्राइवर उत्तम पुत्र मुरारी मीणा (27) निवासी बहरावंडा कला पर फायर कर दिया। जिससे यहां सनसनी फ़ैल गई। गोली लगने से टेंपो ड्राइवर का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हड्डी टूट गई। घायल को पहले सवाई माधोपुर और बाद में जयपुर रेफर किया गया है। साइड देने की बात पर‌ हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार उत्तम टेंपो से जा रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने साइड न देने को लेकर टेंपो के आगे बाइक अड़ा दी। आरोपी ने खुद को सतीश गुर्जर बताते हुए कहा कि “तू मुझे जानता नहीं है।”बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने बार-बार टेंपो के आगे बाइक लगाई। इसी दौरान टेंपो का हल्का टच बाइक से हो गया। इस पर आरोपी भड़क गया और टेंपो ड्राइवर पर टक्कर मारने का आरोप लगाने लगा। टेंपो ड्राइवर का कहना है कि उसने हॉर्न भी बजाया था, इसके बावजूद आरोपी ने कमर से छोटी बंदूक निकाली और उसके हाथ पर गोली चला दी, फिर मौके से फरार हो गया। घटना के समय टेंपो में लाला पुत्र घनश्याम कुम्हार भी सवार था, जिसने घायल को दूसरे टेंपो से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।डॉक्टरों के अनुसार गोली घायल के हाथ में ही फंसी हुई है, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई। हालत गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल सवाई माधोपुर और बाद में जयपुर रेफर किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *