मुख्य बातें

बलिया के वरिष्ठ मीडियाकर्मी प्रमोद उपाध्याय का निधन: दिल्ली में ली अंतिम सांस, पूर्व पीएम चंद्रेशेखकर के करीबी रहे – Ballia News

बलिया के वरिष्ठ मीडियाकर्मी प्रमोद उपाध्याय का निधन:  दिल्ली में ली अंतिम सांस, पूर्व पीएम चंद्रेशेखकर के करीबी रहे – Ballia News

बलिया के वरिष्ठ मीडियाकर्मी पंडित प्रमोद उपाध्याय का नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। वे मूल रूप से जनपद के विकासखंड सोहांव के सरयां गांव के निवासी थे और वर्तमान में नगर के चंद्रशेखर नगर कॉलोनी में रहते थे।पूर्व उनके पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और पूर्व रेलमंत्री छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र से भी करीबी संबंध थे। जनपद के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव सरयां (उजियार भरौली) में गंगा तट पर होगा। पंडित प्रमोद उपाध्याय के निधन पर प्रग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, प्रदेश महासचिव सिंधु तिवारी, विजेंद्र नाथ सिंह, शशिकांत ओझा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *