मुख्य बातें

भरमौर-पांगी में भारी बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद: दुनिया से संपर्क टूटा, विधायक की गाड़ी भी फंसी, राहत कार्य मुश्किल – Bharmour News

भरमौर-पांगी में भारी बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद:  दुनिया से संपर्क टूटा, विधायक की गाड़ी भी फंसी, राहत कार्य मुश्किल – Bharmour News

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्रों भरमौर और पांगी में हुई भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे सहित चंबा-जोत और चंबा-खजियार मार्ग भारी हिमपात व भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गए हैं। पांगी में डेढ़ से दो फीट तक ताजा बर्फबारी के बाद इस क्षेत्र का संपर्क दुनिया के शेष हिस्सों से कट गया है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में ढाई फीट तक बर्फ जमने का अनुमान है। लगातार बर्फबारी से राहत का कार्य रुका सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित विभागों ने युद्ध स्तर पर मशीनरी तैनात कर दी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी काम में बाधा डाल रही है। डलहौजी, खजियार और काला टॉप जैसे पर्यटक स्थलों पर भी भारी बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही ठप है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बंद पड़े मुख्य व संपर्क मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक की गाड़ी भी फंसी बर्फबारी के बीच भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की गाड़ी भी रास्ते में फंस गई, जब वे लापता युवकों के परिजनों से मिलने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद उनके वाहन को निकाला जा सका। जिले के कई हिस्सों में न केवल सड़कें अवरुद्ध हैं, बल्कि बिजली और पेयजल आपूर्ति भी गंभीर रूप से बाधित हुई है। प्रशासन ने बिगड़ते हालात और ग्लेशियर गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। PHOTOS से देखिए बर्फबारी के बाद के हालात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *