मुख्य बातें

ममता कुलकर्णी ने अजित पवार की मौत पर दुख जताया: किन्नर अखाड़े से निकाली गईं लेकिन भगवा वेष में अभी भी, बोलीं मां भगवती से प्रार्थना करूंगी – Prayagraj (Allahabad) News

ममता कुलकर्णी ने अजित पवार की मौत पर दुख जताया:  किन्नर अखाड़े से निकाली गईं लेकिन भगवा वेष में अभी भी, बोलीं मां भगवती से प्रार्थना करूंगी – Prayagraj (Allahabad) News

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत होने पर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने वीडियो जारी कर दुख जताया है। ममता कुलकर्णी ने कहा कि मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। बोलीं मैं मां भगवती और मां काली से प्रार्थना करूंगी कि उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। 21 सेकंड का वीडियो संदेश जारी कर ममता कुलकर्णी ने शोक जताया है। दो दिन पहले ही ज्योति पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर बयानबाजी पर ममता कुलकर्णी के खिलाफ कार्यवाई हुई है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। 2025 महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से जुड़कर महामंडलेश्वर बनाई गई थी। उन्हें किन्नर अखाड़े में यामाई ममता नंद गिरी नाम दिया गया था। हालांकि यह 21 सेकंड का वीडियो संदेश भी उन्होंने भगवा वेष में जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *