मुख्य बातें

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: अनजान मेल से मिली सूचना, बुधवार दोपहर 12 बजे का दिया समय – Siwan News

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:  अनजान मेल से मिली सूचना, बुधवार दोपहर 12 बजे का दिया समय – Siwan News

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी बार काउंसिल के सचिव नवेंदु शेखर दीपक को एक अनजान ईमेल के जरिए दी गई। ईमेल में कहा गया है कि बुधवार दोपहर 12 बजे सिविल कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद से ही कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस अधिकारी परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। वकीलों को माइकिंग के जरिए अपनी-अपनी सीटों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *