![]()
सोनीपत जिले के किलोहड़द गांव स्थित ट्रिपल आईआईआईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) कैंपस में 23 और 24 जनवरी की रात को हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों के सामान की लूट की थी। जिससे संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में विस्तृत जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल द्वारा 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। मामला क्या था जानकारी के मुताबिक 23 और 24 जनवरी की दरम्यानी 5 से 6 नकाबपोश बदमाश एक गाड़ी में सवार होकर आईआईआईटी कैंपस पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पिस्तौल दिखाकर डराया और अपने कब्जे में ले लिया। कैंपस में निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रात में पांच चौकीदार विजेंद्र, कैलाश, आजाद, जयवीर और रोशन ड्यूटी पर तैनात थे। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उन्हें निर्माणाधीन मीटिंग रूम में बंद कर दिया। सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने प्रशासनिक ब्लॉक स्थित स्टोर का ताला तोड़ा। यहां से 4 एमएम बिजली फिटिंग की 17 पेटी तार, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है, लूटकर आरोपी फरार हो गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों ने खोला राज सुबह करीब 6 बजे कैंपस के ड्राइवर और गार्ड चेकिंग इंचार्ज गुलशन ड्यूटी पर पहुंचे। जब उन्हें कोई भी गार्ड अपनी पोस्ट पर नहीं मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की। जांच के दौरान सभी पांचों गार्ड मीटिंग रूम में बंधे हुए मिले। मैनेजर की सूचना पर हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस गार्डों को मुक्त कराने के बाद मामले की जानकारी प्रोजेक्ट प्रिक्योरमेंट मैनेजर राकेश डोगरा को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया। वहीं मामले में सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट अजय धनखड़ की टीम ने लूट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
Source link
