हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दंपती ने एक प्लॉट को 2 अलग-अलग लोगों को बेच दिया। साथ ही आरोपी दंपती ने रिटायर्ड सूबेदार से लाखों रुपए भी ठग लिए। शिकायतकर्ता रजिस्ट्री करवाने पहुंचे तो प्लॉट को दूसरी बार बेचने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता ने दंपती समेत पहली बार प्लॉट खरीदने वाले मिलीभगत करके धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। कल्याण की रहने वाली कृष्णा देवी ने शिकाय में बताया कि उनके पति ओमप्रकाश भारतीय सेना से सूबेदार पद से रिटायर हैं और कुरुक्षेत्र पुलिस में SPO के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सहीदा बेगम और उसके पति रहीस अहमद निवासी मिर्जापुर से करीब 263 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट में पुराना मकान भी बना हुआ था। किसी और को भी बेचा प्लॉट उन्होंने आरोपी से रजिस्ट्री करवाई और प्लॉट का कब्जा भी ले लिया, लेकिन बाद में उनको पता चला कि यही प्लॉट पहले ही दर्शनी देवी और सतीश कुमार ने किसी दूसरे को बेच रखा है। इन लोगों ने साजिश रचकर प्लॉट को 2 बार बेचा दिया। उनके पास दूसरी रजिस्ट्री की कॉपी भी है, जिसमें प्लॉट नंबर वही है। पहले 2009 में बिका प्लॉट इस प्लॉट को दर्शनी देवी और सतीश कुमार ने फरवरी 2009 को श्यामलाल से खरीदा था। फिर 23 मई 2012 को इसे सुनीता देवी को बेचा गया, लेकिन बिक्री के समय सुनीता देवी की जगह रहीस अहमद ने अपनी फोटो और हाजिरी लगवाई थी। रहीस अहमद ने 2012 में प्लॉट को बेचे जाने के बावजूद यही प्लॉट दोबारा कृष्णा देवी को बेच दिया। पैसे मांगने पर दी धमकी उन्होंने आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो आरोपी धमकी देने लगे। धमकी देते दी कि हम भू-माफिया हैं, पंगा मत लेना, नहीं दोनों को जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
