मुख्य बातें

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी: गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया सैन्य परंपरा का महत्व

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी:  गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया सैन्य परंपरा का महत्व


  • Hindi News
  • National
  • Beating Retreat Ceremony 2026 Photos Update; Narendra Modi Rajnath Singh | Delhi Vijay Chowk

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक सैन्य परंपरा को राष्ट्रीय गौरव और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विजय चौक की भव्यता के बीच होने वाला यह आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के अनुशासन, एकता और स्थायी मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

रक्षा मंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज शाम 5.00 बजे नई दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी होगी। यह एक पवित्र और सम्मानजनक परंपरा है, जो गणतंत्र दिवस समारोह का समापन करती है। यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव और भारत की सैन्य विरासत का सशक्त प्रतीक है।

रिपब्लिक डे परेड 2026: बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और झांकी के रिजल्ट

एक दिन पहले गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और बेस्ट झांकी के नतीजों की घोषणा की गई। तीनों सेनाओं में इंडियन नेवी को बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी चुना गया। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सहायक बलों की कैटेगरी में दिल्ली पुलिस को पहला स्थान मिला।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां:

  • महाराष्ट्र ने ‘गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक’ थीम के साथ पहला स्थान हासिल किया।
  • जम्मू-कश्मीर को ‘जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य’ के लिए दूसरा स्थान मिला।
  • केरल ने ‘वॉटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल’ थीम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

केंद्रीय मंत्रालयों की झांकी

संस्कृति मंत्रालय को ‘वंदे मातरम- द सोल क्राई ऑफ ए नेशन’ थीम पर बेस्ट झांकी का पुरस्कार दिया गया।

सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को ‘वंदे मातरम: 150 सालों का स्मरण’ और डांस ग्रुप ‘वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया’ के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की परंपरा राजा महाराजाओं के समय चली आ रही है। जब सूर्यास्त के बाद जंग बंद होने का ऐलान होता था। बिगुल बजाते ही सैनिक युद्ध बंद कर पीछे हट जाते थे।

ये परम्परा 300 साल से भी ज्यादा पुरानी है। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है। भारत में इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी।

———————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *