मुख्य बातें

CBI ने महिला दरोगा को किया अरेस्ट: एक साल पहले टीचर के गायब होने का मामला; त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका – Bhojpur News

CBI ने महिला दरोगा को किया अरेस्ट:  एक साल पहले टीचर के गायब होने का मामला; त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका – Bhojpur News

भोजपुर के निजी शिक्षक कमलेश राय का एक साल पहले अपहरण हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने एक महिला दारोगा को अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। गायब टीचर बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कोल्हरामपुर गांव निवासी थे। दारोगा अंजली कुमारी 2019 बैच की है। वह मूल रूप से आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला की रहने वाली है और फिलहाल लखीसराय जिले में पदस्थापित है। वहीं, से इनइनकी गिरफ्तारी हुई है। प्रारंभिक तकनीकी सबतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। सीबीआई के बिहार–झारखंड संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। महिला दारोगा को कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई सीबीआई आज गिरफ्तार महिला दारोगा को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि टीचर के अपहरण के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 19 जनवरी को सीबीआई ने बक्सर के निवासी संदिग्ध आरोपी रूपेश कुमार चौबे को पटना से गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर तीन दिनों तक पूछताछ की गई थी, जिसमें कई अहम जानकारियां मिली थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, यह मामला त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। टीचर के हत्या की आशंका आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में शिक्षक कमलेश राय को अगवा कर उनका मर्डर कर दिया गया है। जांच के दौरान सीबीआई ने धमकी से जुड़े कई ऑडियो क्लिप भी जब्त किए हैं। हालांकि, अब तक हत्या से संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। एजेंसी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कोचिंग में भी पढ़ाते थे टीचर कमलेश राय आरा शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाते भी थे। 13 जुलाई 2023 को वे अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से निकले थे। टीचर सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट गए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की छी। लेकिन, इनका कोई सुराग नहीं मिला, जबकि मोबाइल फोन भी बंद आने लगा था। 14 जुलाई 2023 को दर्ज हुई थी एफआईआर घटना के अगले दिन 14 जुलाई 2023 को बड़हरा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आहत परिजनों ने पटना हाईकोर्ट का रुख किया। शिक्षक के पिता ने याचिका दायर किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद सीबीआई ने 28 फरवरी 2024 को मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। इसके बाद अब महिला दरोगा अरेस्ट हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *