मुख्य बातें

गोवा पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार: अलीराजपुर पुलिस ने बोरी से हमलावरों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी – alirajpur News

गोवा पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:  अलीराजपुर पुलिस ने बोरी से हमलावरों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी – alirajpur News

अलीराजपुर पुलिस ने गोवा पुलिस की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला 29 जनवरी को बोरी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ था, जब गोवा पुलिस एक आरोपी हीरासिंह बामनिया को जोबट न्यायालय ले जा रही थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के नाम नहीं बताएं हैं, पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपी मौके से भाग गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) रघुवंश सिंह ने 30 जनवरी को खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बेहड़िया और करचट में भारी पुलिस बल के साथ फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल सहित जिले के कई थानों का बल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। तीन आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिलें भी जब्त पुलिस की सक्रियता के चलते मामले में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है। साथ ही, पुलिस ने मौके से उन दो मोटरसाइकिलों को भी बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल गोवा पुलिस पर हमले के दौरान किया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *