मुख्य बातें

नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त: माडीफाइ सायलेंसर बेचने वाले 8 दुकानदारों का यहां रेड, 6 दिनों में 130 वाहन चालको पर भी कार्रवाई – Raipur News

नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त:  माडीफाइ सायलेंसर बेचने वाले 8 दुकानदारों का यहां रेड, 6 दिनों में 130 वाहन चालको पर भी कार्रवाई – Raipur News

राजधानी रायपुर में तेज आवाज और फटाके जैसी आवाज निकालने वाले माडिफाई सायलेंसर पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। रायपुर पुलिस ने न सिर्फ ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज की है, बल्कि माडिफाई सायलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार 30 जनवरी को एम.जी. रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की 8 दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां से अवैध माडिफाई सायलेंसर जब्त किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एम.जी. रोड की दुकानों पर छापा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आयुक्त रमेश ऐरेवार और यातायात थाना शारदा चौक प्रभारी निरीक्षक ढालू दास मानिकपुरी ने दल-बल के साथ एम.जी. रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा एसेसरीज में माडिफाई सायलेंसर बिक्री के लिए पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना मौदहापारा को सुपुर्द किया गया है। दुकान संचालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रॉयल इनफील्ड शोरूम्स की भी जांच इसी तरह शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित ऑटो पार्ट्स दुकानों और शोरूम्स की जांच की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सतीश ठाकुर, यातायात थाना प्रभारी तेलीबांधा भुनेश्वर साहू, पंडरी यातायात थाना के एएसआई लच्छन निषाद और टाटीबंध यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुजूर की टीम ने अवंतीबाई चौक, तेलीबांधा और टाटीबंध स्थित रॉयल इनफील्ड शोरूम्स का निरीक्षण किया। शोरूम संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे न तो माडिफाई सायलेंसर बेचें और न ही किसी वाहन में फिट करें। 6 दिन में 130 से ज्यादा वाहन जब्त पुलिस का अभियान सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं है। शहर में माडिफाई सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों के खिलाफ लगातार छठे दिन भी चेकिंग अभियान जारी रहा। बीते 6 दिनों में 130 से अधिक बुलेट वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है और उनके माडिफाई सायलेंसर जब्त किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *