मुख्य बातें

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,150 पर आया: निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,150 पर आया:  निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates (30 January 2026) | Auto IT Share Price

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंक की गिरावट 82,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है। ये 25,270 पर आ गया है। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं FMCG शेयरों में खरीदारी।

निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव है। ये 200 अंक गिरकर 60,000 के लेवल से नीचे गिर गया है। वहीं जानकारों का कहना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी।

बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे

आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल है। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं।

साउथ इंडियन बैंक के CEO शेषद्रि इस्तीफा देंगे, शेयर 18% टूटे

साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में 18% तक की गिरावट है। यह 36 रुपए के करीब आ गया है। यह बैंक के इतिहास में किसी एक दिन में शेयर की कीमतों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक के MD और CEO पीआर शेषद्रि के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे हैं।

29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में पीआर शेषद्रि ने जानकारी दी कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा सीईओ पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत हितों और निजी कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वे तुरंत पद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक है।

साउथ इंडियन बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीआर शेषद्रि। (ये इमेज AI से एडिट की गई है)

साउथ इंडियन बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीआर शेषद्रि। (ये इमेज AI से एडिट की गई है)

एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 0.013% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.78% गिरा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.19% नीचे है।
  • 29 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.11% चढ़ा, नैस्डैक 0.72% गिरकर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों 393 करोड़ के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 29 जनवरी को ₹394 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,638 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

गुरुवार को सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 82,566 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी रही, ये 25,416 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फार्मा और IT शेयर्स में गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *