मुख्य बातें

श्यामपुर भटहा थाना में SP शुभांक मिश्रा का जनता दरबार: शिवहर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, मौके पर ही समाधान करने का प्रयास – Sheohar News

श्यामपुर भटहा थाना में SP शुभांक मिश्रा का जनता दरबार:  शिवहर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, मौके पर ही समाधान करने का प्रयास – Sheohar News

शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना परिसर में शनिवार, 31 जनवरी को पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर एसपी के समक्ष पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना। एसपी शुभांक मिश्रा ने जनता की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का दायित्व आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सौंपा जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, मारपीट और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े कई मामले सामने आए। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया, जबकि अन्य मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सौंपा गया। इस अवसर पर एसडीपीओ शिवहर सुशील कुमार, श्यामपुर भटहा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित कई अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस जनता दरबार से आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ने की बात कही गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *