मुख्य बातें

सिंगरौली में बुजुर्ग महिला से रेप, नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार: शराब के नशे में हाथ-पैर खटिया से बांधा; आरोपी फरार, शिकायत दर्ज – Singrauli News

सिंगरौली में बुजुर्ग महिला से रेप, नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार:  शराब के नशे में हाथ-पैर खटिया से बांधा; आरोपी फरार, शिकायत दर्ज – Singrauli News

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई। पड़ोस में रहने वाला उसका देवर का बेटा, जो नाबालिग है, शराब के नशे में उसके घर आया। उसने रात में वहीं रुकने की इच्छा जताई, जिसके बाद महिला ने उसे घर में ठहरने दिया। आरोपी ने हाथ-पैर खटिया से बांध कर किया रेप देर रात जब बुजुर्ग महिला सो रही थी, तभी आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने महिला के हाथ-पैर खटिया से बांध दिए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। बुजुर्ग महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने चितरंगी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने जानकारी दी कि आरोपी की उम्र की पुष्टि की जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *