मुख्य बातें

राहुल प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर संसद पहुंचे: कांग्रेस सांसद से स्पीकर बोले- मुझे यार न कहें; संसद के 5 मोमेंट्स

राहुल प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर संसद पहुंचे:  कांग्रेस सांसद से स्पीकर बोले- मुझे यार न कहें; संसद के 5 मोमेंट्स


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget Session 2026 Photos Videos; PM Narendra Modi | Rahul Gandhi BJP Congress US Trade Deal

नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में मंगलवार को भी राहुल गांधी चीनी टैंक घुसपैठ मुद्दे पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद के यार कहने पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी भड़क गए। वहीं, विपक्षी सांसदों ने दो बार स्पीकर चेयर की तरफ पेपर उछाले। सदन के बाहर राहुल-प्रियंका एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर जाते दिखे।

संसद के मोमेंट्स…

1. कांग्रेस सांसद ने पीठासीन को ‘यार’ कहा

लोकसभा में राहुल गांधी के जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े लेख का हवाला देने पर हंगामा मच गया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल आमने-सामने आ गए। वेणुगोपाल ने मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।

वेणुगोपाल ने कहा- यार, बोलने तो दो। पीठासीन अधिकारी ने कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा- आपने अभी क्या कहा? यह ‘यार’ क्या है? आप इस तरह चेयर से बात नहीं कर सकते।

2. प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल ने सदन में एंट्री की

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने साथ में संसद में एंट्री की। राहुल प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर चलते दिखे।

3. विपक्षी सांसदों ने पीठासीन की तरफ पेपर उछाले

पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले।

पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले।

सदन में सांसदों के हंगामा के दौरान पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले।

4. 8 सांसदों का निलंबन, सांसदों ने फिर से पेपर उछाले

पीठासीन दिलीप सैकिया ने पर विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले।

पीठासीन दिलीप सैकिया ने पर विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले।

विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण स्पीकर ने लोकसभा को 3 बजे तक स्थगित कर दिया। भाजपा सांसदों द्वारा पेपर उछालने की शिकायत के बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों के निलंबन की घोषणा की। इसके बाद फिर से विपक्षी सांसदों ने उनकी तरफ पेपर उछाले।

5. दिग्विजय सिंह-रविशंकर और कल्याण बनर्जी-जगदंबिका पाल गले मिले

संसद परिसर में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला। संसद के बाहर TMC सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने बनर्जी ने पाल को गले लगाया। वहीं भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह एक दूसरे के साथ गले मिलते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे से हंसते हुए बात की।

देखिए 2 फरवरी के 3 मोमेंट्स…

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देकर चीनी टैंक घुसपैठ की बात कही। टीएमसी सांसदों ने पीएम मोदी और शाह के सामने नारेबाजी की

1. टीएमसी सांसदों ने मोदी, शाह के सामने नारे लगाए

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने नारेबाजी की। दरअसल, जैसे ही पीएम सदन में पहुंचे, कल्याण बनर्जी वेल से निकलकर दूसरी तरफ पहुंच गए। मोदी, शाह और राजनाथ के सामने नारेबाजी करने लगे। राजनाथ उन्हें वापस जाने के लिए कहते रहे।

2 .राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार टोका

राहुल सोमवार को 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे। हंगामें की वजह से कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला दिया। कहा कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। इस दौरान राहुल को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका।

3. स्पीकर ने राहुल से कहा- क्या अखिलेश को बोलने के लिए कहूं

लोकसभा में राहुल की स्पीच की दौरान हंगामा हो रहा था। राहुल पीएम और राजनाथ का नाम ले रहे थे। तभी स्पीकर ओम बिरला ने कहा-नियम प्रक्रिया के 353 के अंदर किसी भी व्यक्ति पर जो आरोप लगा रहे हैं उसके पहले आपको लिखित में देना पड़ेगा। इसे मानना पड़ेगा। अगर नहीं मानेंगे तो मैं परमिशन नहीं दूंगा। अगले वक्ता को बुलाउंगा। आप नहीं बोलना चाहते तो अगले वक्ता अखिलेश यादव को बुलाता हूं।

————————

ये खबर भी पढे़ं…

राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की अनपब्लिश बुक के 9 पॉइंट, जिन पर हंगामा हुआ

लोकसभा में 2 फरवरी को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *