शेखपुरा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के भदरथी गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चोरी का आरोप नाबालिग बच्चों पर लगाया है और शिकायत करने पर गाली-गलौज व मारपीट का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित रवि कुमार मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलिराम कुमार चौधरी को एक आवेदन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। बच्चों ने उनके घर से 50,000 रुपये चुरा लिए
रवि कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्णिमा के दिन उनकी मां गंगा स्नान के लिए गई थीं। जब वह लौटीं, तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही कुछ नाबालिग बच्चों ने उनके घर से 50,000 रुपये चुरा लिए थे। रवि कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया
शिकायत के बाद चोरी करने वाले बच्चों ने 3,700 रुपये वापस कर दिए। जब शेष राशि की मांग की गई, तो उन बच्चों के पिता, जिनमें बबलू पासवान, रंजन साव, संजय राम, दिलीप राम, मुकेश बढ़ई और दीपक ढाढी शामिल हैं, ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने रवि कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और धमकी दी कि चोरी के मामले में जो करना है कर लें, लेकिन रुपये वापस नहीं मिलेंगे। पीड़ित रवि कुमार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Source link
