मुख्य बातें

करनाल के युवक पर यूपी की शिक्षिका ने लगाए आरोप: पहले की ठगी, फिर छेड़छाड और बाद में दुष्कर्म का प्रयास, महिला से की कार व 6.50 लाख ठगे – Karnal News

करनाल के युवक पर यूपी की शिक्षिका ने लगाए आरोप:  पहले की ठगी, फिर छेड़छाड और बाद में दुष्कर्म का प्रयास, महिला से की कार व 6.50 लाख ठगे – Karnal News

करनाल के सिविल लाइन थाना में गाजियाबाद (यूपी) की एक महिला शिक्षिका की शिकायत पर ठगी, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से न केवल उससे लाखों रुपए और एक कार से जुड़ी ठगी की, बल्कि पैसे मांगने पर उसे लगातार धमकाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसकी इज्जत से भी खिलवाड़ किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2021 में शुरू हुआ था लेनदेन, 6.50 लाख और ऑल्टो कार की ठगी का आरोप
गाजियाबाद की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में करनाल के गीता कॉलोनी में रहने वाले सतेन्द्र उर्फ सन्नी शर्मा ने संगठित और योजनाबद्ध तरीके से उससे 6 लाख 50 हजार रुपए और एक ऑल्टो कार से संबंधित ठगी की। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी और लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे वह मानसिक तनाव और भय में रहने लगी। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का भी लगाया आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन के दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने अनुचित तरीके से उसकी छाती और कमर पर हाथ रखा। एक बार आरोपी ने उसे बैंक कॉलोनी बुलाया, जहां उसके साथ प्रताड़ना की गई। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया और मारपीट करने की कोशिश की, जिससे उसे गंभीर शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा। शिक्षिका होने के कारण सामाजिक छवि पर असर की बात कही
पीड़िता ने बताया कि वह एक शिक्षिका है और उसकी एक व्यक्तिगत के साथ-साथ सामाजिक गरिमा भी है। इस तरह की घटनाओं से उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उसने यह भी कहा कि आरोपी की हरकतों के सबूत उसके पास मौजूद हैं और पहले भी कई बार शिकायत करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार उसे गाजियाबाद से करनाल आना पड़ा, जिससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सतेन्द्र उर्फ सन्नी शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का दर्ज किया गया है। शिकायत में लगाए गए पैसे के लेनदेन से जुड़े आरोपों की भी तस्दीक की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *