मुख्य बातें

मोगा में 180 किलो चूरा पोस्त बरामद: पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज – Ludhiana News

मोगा में 180 किलो चूरा पोस्त बरामद:  पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज – Ludhiana News

पंजाब के मोगा में पुलिस चौकी नत्थूवाला की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को काबू कर उनसे 180 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की कीमत बताई जा रही है। पुलिस टीम इस मामले की अभी गहराई से जांच कर रही है। थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र सिंह ने बताया कि बस अड्डा नत्थोके के पास उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव मल्लके निवासी ज्ञान सिंह और जसकरन सिंह पुल फूलेवाला के पास चूरा-पोस्त की बोरियों के साथ मौजूद हैं। 180 किसो चूरापोस्त बरामद सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे 9 बोरियों में भरा 180 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बाघापुराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *