मुख्य बातें

लुधियाना में ASI स्वर्ण का निधन: DMC चौकी में थे बतौर इंचार्ज नियुक्ति,कई दिनों से थे बीमार – Ludhiana News

लुधियाना में ASI स्वर्ण का निधन:  DMC चौकी में थे बतौर इंचार्ज नियुक्ति,कई दिनों से थे बीमार – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में DMC चौकी के इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। देर रात प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक है। करीब 1 साल से वह डीएमसी चौकी इंचार्ज के तौर पर सेवा निभा रहे थे। इससे पहले स्वर्म सिंह सीआईए-1,2 में भी कार्यरत रह चुके है। उनका बेटा विदेश है उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ASI स्वर्ण सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और देर रात उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। सुबह से ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी और सहकर्मी उनके परिवार के साथ दुख साझा कर रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *