मुख्य बातें

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-ऐसे तो 30 चुनाव और हारोगे: कांग्रेस नेताओं की आदतें खराब; पंचकूला सद्भाव यात्रा में बाहरी MLA आए, हमारे गायब – Panchkula News

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह बोले-ऐसे तो 30 चुनाव और हारोगे:  कांग्रेस नेताओं की आदतें खराब; पंचकूला सद्भाव यात्रा में बाहरी MLA आए, हमारे गायब – Panchkula News

हरियाणा में कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा चल रही है। पंचकूला के कालका में उनकी यात्रा पहुंची तो उनका दर्द छलक कर बाहर आ गया। मंच से उन्होंने कुछ ऐसा बोला, जो कांग्रेस नेताओं को असहज करने वाला है। बृजेंद्र सिंह कालका विधानसभा में जब सद्भाव यात्रा लेकर पहुंचे तो वहां पर हिमाचल के नालागढ़ विधानसभा के MLA हरदीप सिंह बावा, MLA रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी पहुंचे। जिन्हें देखकर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कितनी अच्छी बात है कि हिमाचल के तो एमएलए और पूर्व एमएलए आने लग रहे हैं और यहां वाले नदारद। फिर कहते हैं कि हम तीन इलेक्शन हार गए, ऐसे तो 30 भी हारोगे। एक ऐसा प्रदेश जहां सरकार है, वो वहां सुख से बैठे हैं, वो बेचारे आए हैं क्योंकि उनका इलाका यहां से लगता है। एक अपने भीतर आला का लिहाज, मुझे समझ नहीं आ रहा कि सारी महाभारत अपने यहां पर हरियाणा में ही होनी जरूरी है क्या। चार पॉइंट में समझिए बृजेंद्र सिंह ने क्या बोला.. आज 4 माह हुए, 47 विधानसभा का सफर पूरा सद्भाव यात्रा में 4 ऐसे बयान, जिससे कांग्रेस असहज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *