मुख्य बातें

हिमाचल में 2 टूरिस्ट लड़कियों की स्टंटबाजी का VIDEO: पुलिस ने ₹3500 का चालान काटा, सनरूफ-डोर से बाहर लटक रही थीं, UP की गाड़ी – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल में 2 टूरिस्ट लड़कियों की स्टंटबाजी का VIDEO:  पुलिस ने ₹3500 का चालान काटा, सनरूफ-डोर से बाहर लटक रही थीं, UP की गाड़ी – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश में 2 टूरिस्ट लड़कियों को गाड़ी में स्टंटबाजी करना महंगा पड़ा। मनाली से वापस लौटते वक्त एक लड़की गाड़ी के सनरूफ और दूसरी डोर से बाहर लटककर जोर जोर से चिल्ला रही थी। उन्होंने ऐसा करके न केवल ट्रैफिक नियमों का उलंघन किया, बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाला। मंडी पुलिस ने इस गाड़ी का 3500 रुपए का चालान काटा है। दरअसल, बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश नंबर (UP-14-FH-8572) की गाड़ी मनाली से वापस चंडीगढ़ साइड जा रही थी। गाड़ी को मोहम्मद ऊपर चला रहा था। शाम 6 बजकर 2 मिनट पर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के पास दो लड़कियां गाड़ी से बाहर लटकती हैं और जोर जोर से चिल्लाती है। इनकी गाड़ी के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को शेयर किया। कुछ दूरी पर पुंघ में पुलिस ने नाका लगाकर इस गाड़ी को रोका और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पर्यटकों को दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश के पर्यटक मनाली से घूमकर वापस घर की तरफ जा रहे थे। सनरूफ से खड़े होकर सफर करना अपराध: भारत भूषण डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन कानून तोड़ने और जान जोखिम में डालने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि चलती गाड़ी से बाहर निकलना, सनरूफ से खड़े होकर सफर करना या हुड़दंग मचाना गंभीर अपराध है। इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें: DSP डीएसपी ने हिमाचल आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की कि वे यहां की सड़कों पर अनुशासन बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि यदि कहीं सड़क सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नजर आए, तो उसकी सूचना या वीडियो तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बता दें कि हिमाचल के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर इस तरह की स्टंटबाजी के मामले समय समय पर सामने आते रहे हैं। खासकर समर टूरिज्म सीजन के दौरान बहुत से पर्यटक सनरूफ से बाहर निकल कर सैर करते हैं। शिमला, कुफरी, मनाली, सोलन, मंडी में ऐसे वीडियो समय समय पर सामने आते रहे हैं। मगर ऐसा करना अपराध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *