मुख्य बातें

हरिद्वार में स्वामि सत्यमित्रानंद की मूर्ति का अनावरण: योगी बोले- कठिन दौर में बना भारत माता मंदिर, साफ नीयत के कारण देश हो रहा विकसित – Haridwar News

हरिद्वार में स्वामि सत्यमित्रानंद की मूर्ति का अनावरण:  योगी बोले- कठिन दौर में बना भारत माता मंदिर, साफ नीयत के कारण देश हो रहा विकसित – Haridwar News

हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम मैदान में तीन दिन से जारी कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। आखिरी दिन कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। अतिथियों ने सामूहिक रूप से इस दौरान पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही उनकी प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज भले ही आज देह रूप में उपस्थित न हों, लेकिन उनकी साधना, विचार और चेतना आज भी उतनी ही जीवंत हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा को स्वामी जी की चेतना के पुनर्जागरण का प्रयास बताया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते, कर्फ्यू आम जनता पर नहीं बल्कि दंगाइयों पर लगता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति और दृढ़ निर्णयों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *