मुख्य बातें

गुमला में महिला की गला दबाकर हत्या: पुलिस की सौतेले पुत्र से पूछताछ जारी, घरेलू विवाद के कारण मर्डर की आशंका – Gumla News




गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित कुरूम ऊपर खमान गांव में 40 वर्षीय सुलोचना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस शनिवार को मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पति महेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में उनके भतीजे के लिए बाहर से मेहमान आए थे। खान-पान के बाद सुलोचना देवी बगल के घर जा रही थीं, तभी नशे की हालत में गिर गईं। उनके सौतेले पुत्र मिलु सिंह उन्हें उठाकर घर ले गए। इसके कुछ देर बाद अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने सुलोचना देवी के सौतेले पुत्र मिलु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हत्या आपसी घरेलू विवाद के कारण हुई हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *