मुख्य बातें

हॉस्टल-लॉज नियमित जांच-पड़ताल होगी: नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, दरभंगा में मासिक अपराध गोष्ठी – Darbhanga News

हॉस्टल-लॉज नियमित जांच-पड़ताल होगी:  नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, दरभंगा में मासिक अपराध गोष्ठी – Darbhanga News

दरभंगा में शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने जनवरी की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, दरभंगा में किया गया।
गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानावार लंबित मामलों, जनवरी माह में दर्ज-निष्पादित कांडों की समीक्षा की। हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित गंभीर अपराधों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके साथ ही अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक रणनीति तय की गई। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, लॉज और छात्रावासों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया है। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश है। ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने के लिए कहा है। नशीले पदार्थों, ड्रग्स और अवैध दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के आदेश। लंबित मामलों के निष्पादन में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश है। यातायात दुर्घटना मामलों में I-Rad एवं e-DAR की समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का आदेश, ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके। सक्रिय अपराधियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश। ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोग करने के लिए कहा
इसके अलावा ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो अपलोड करने का आदेश है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई,
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने, थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती और नियमित अभियान, फरियादियों से शालीन व्यवहार और त्वरित कानूनी कार्रवाई, न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश हैं।
शिकायतों को समय पर निपटाने के आदेश डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा करने का भी आदेश दिया है। थानाध्यक्षों को रोज सुबह बैठक कर टास्क निर्धारण करने का निर्देश दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता है। निर्देशों की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, यातायात डीएसपी, मुख्यालय एवं रक्षित डीएसपी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *