मुख्य बातें

दलित समाज को अपमानित करने का आरोप, मुकदमे की मांग: यूपी रामपुर स्थित एक तहसील में तैनात सीओ पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप – Meerut News




बहुजन जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित खोड़ावाल ने रामपुर के एक सीओ पर दलित समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी कर सीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पहले जानते हैं क्या है मामला
बहुजन जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं कि रविवार को सीओ मिलक रामपुर राजवीर सिंह परिहार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक कहावत का जिक्र करते हुए सार्वजनिक रूप से दलित समाज की एक जाति को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। पुलिस का काम समाज की रक्षा
अतुल खोड़ावाल ने कहा कि इस वीडियो के जारी होने के बाद दलित समाज में नाराजगी बढ़ गई है। वह सवाल पूछ रहे हैं कि उनका काम समाज की रक्षा करना है या कुछ और…!अपने इस कृत्य से सीओ ने पुलिस की गरिमा को धूमिल करने का काम किया है। यह उठाई कार्रवाई की मांग
– दोषी पुलिस अधिकारी को तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।
– मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि उनके राज में दलितों को अपमानित करने का लाइसेंस मिल गया है क्या।
– प्रशासन इस बयान के लिए स्वयं भी पूरे दलित समाज से मांफी मांगे। सड़क पर उतरने का ऐलान
अतुल खोड़ावाल ने कहा कि यूजीसी के विरोध के बीच एक सीओ का इस तरह का बयान सामने आया है। इस बयान से स्पष्ट है कि उनकी दलित समाज को लेकर क्या सोच है। उन्होंने कहा कि अगर सीओ के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *