मुख्य बातें

झज्जर में ब्याज के दबाव व्यक्ति ने निगला जहर, मौत: जान से मारने की मिली थी धमकी, पीजीआई में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Jhajjar News




झज्जर जिले के मातन गांव निवासी एक व्यक्ति ने कथित रूप से ब्याज मांगने के दबाव और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मातन, पाना छीरजान निवासी पंकज कुमार ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही शमसेर उर्फ पुस्सी से घरेलू कारणों के चलते दो लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। परिजनों का आरोप है कि मूलधन की राशि लौटा दी गई थी, लेकिन लगभग 80-82 हजार रुपए ब्याज बकाया था। इसी को लेकर आरोपी लगातार दबाव बना रहा था और पूरे परिवार को धमकियां दे रहा था। ब्याज के रुपए न देने पर मिल रही थी धमकी मृतक के बेटे यश दलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3-4 दिन पहले उसके पिता ने बताया था कि शमसेर ब्याज की रकम के लिए धमकी दे रहा है। आरोप है कि आरोपी ने कहा था कि यदि शाम तक ब्याज के पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा और जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार को सुबह निगला जहरीला पदार्थ परिजनों के अनुसार इन धमकियों के कारण पंकज मानसिक रूप से काफी परेशान थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे यश ने बताया कि 7 फरवरी की शाम उनके पिता पंकज घर से चले गए थे। 8 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे बेटे ने अपने पिता को फोन किया, जिस पर पंकज ने कथित रूप से बताया कि उन्होंने दबाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया है और छारा बाईपास टोल की तरफ आ रहे हैं। बेसुध में कार में मिला व्यक्ति परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा और उन्हें अचेत अवस्था में कार में पाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पीजीआईएमएस रोहतक से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा जारी एमएलसी और डेथ समरी में जहर खाने से मौत होना बताया गया। मृतक के बेटे की लिखित शिकायत के आधार पर थाना आसौदा में मुकदमा नंबर 54, धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *