मुख्य बातें

महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का फिर हंगामा: छात्र नेताओं पर मुकदमे का विरोध, 3 दिन बाद आज खुला कॉलेज; भारी फोर्स पहुंची – Kanpur News

महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का फिर हंगामा:  छात्र नेताओं पर मुकदमे का विरोध, 3 दिन बाद आज खुला कॉलेज; भारी फोर्स पहुंची – Kanpur News

महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को एक बार फिर बवाल हो गया। छात्र नेता पर मुकदमा दर्ज होने और मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस, PAC, एसीपी कल्याणपुर और एडीसीपी वेस्ट मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस-छात्र झड़प के बाद बढ़ा विवाद
शुक्रवार शाम कल्याणपुर थाने में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद छात्रों ने थाने पर हंगामा किया था। पुलिस ने टीचर की तहरीर पर छात्र नेता अभिजीत रॉय, अनस साहू समेत कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई। टीचरों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
छात्रों का आरोप है कि बुधवार को कॉलेज के पीछे एक मैगी पॉइंट पर वे सब बैठे थे, तभी आरोपी शिक्षक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। गाली-गलौज और अभद्रता की। छात्रों का कहना है कि उन्होंने खुद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई उल्टा छात्रों पर ही कर दी गई। तीन दिन बाद खुला कॉलेज, गेट पर धरना
टीचर की पिटाई के बाद हुए हंगामे के चलते कॉलेज में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया था। सोमवार को कॉलेज खुलते ही छात्र गेट पर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे धरने से नहीं उठेंगे। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने छात्रों और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत शुरू कराई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। एडीसीपी वेस्ट बोले- बातचीत कर रहे
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि छात्रों से बातचीत की जा रही है और कॉलेज प्रबंधन से भी संवाद हो रहा है। छात्रों की मांगों को लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *