मुख्य बातें

BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली ग्रेड-बी पर खिसके: गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड ए में जगह मिली, दूसरे ग्रेड में 11 प्लेयर्स शामिल

BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली ग्रेड-बी पर खिसके:  गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड ए में जगह मिली, दूसरे ग्रेड में 11 प्लेयर्स शामिल


मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित और कोहली अब वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। इसी वजह से उन्हें रिटेंशन लिस्ट में नुकसान हुआ है।

BCCI ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिटेंशन लिस्ट के ग्रेड बी में डाल दिया है। जबकि कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए ग्रेड में शामिल किया गया है।

बोर्ड ने सोमवार को 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए में रखा गया है। वहीं, ग्रेड बी में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित 6 अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है। ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी हैं। इनमें तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे नाम हैं।

बोर्ड ने अपने ग्रेड सिस्टम में बदलाव भी किया है। ए प्लस ग्रेड समाप्त कर दिया गया है। अब सेंट्रल कॉन्ट्रैट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 3 ग्रेड में बांटा गया है। इनमें A, B और C शामिल है। हालांकि, बोर्ड ने नए ग्रेड मॉडल की सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में कुछ नहीं बताया है। पहले इसे बदलने की बात कही जा रही थी। मेंस कैटेगरी में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि, विमेंस कैटेगरी में 21 नाम शामिल हैं।

रिटेंशन की पूरी लिस्ट देखिए…

रोहित-कोहली को ग्रेड-ए से बाहर क्यों? रोहित और कोहली अब केवल वनडे खेल रहे हैं। इस वजह से दोनों को ग्रेड बी में डाला गया है। दोनों दिग्गजों ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। उसके बाद मई-2024 मेंटेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

मेंस कैटेगरी के ग्रेड ए में 3, ग्रेड बी में 11 और ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी रखे गए हैं। वहीं, विमेंस कैटेगरी में 21 प्लेयर्स के नाम हैं। ग्रेड C में कई नए और उभरते खिलाड़ियों को शामिल कर भविष्य की टीम इंडिया की नींव मजबूत करने का संकेत दिया गया है।

विमेंस कैटेगरी में चार प्लेयर्स ग्रेड ए में शामिल विमेंस कैटेगरी में सिलेक्शन कमेटी ने 4-4 प्लेयर्स को ग्रेड ए और ग्रेड बी में जगह दी है। ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रेड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। जबकि ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा के नाम शामिल हैं। महिलाओं के ग्रेड सी में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्लेयर्स को रखा गया है। इनमें क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम जैसे नाम हैं।

———————————————————-

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी यह खबर पढ़िए…

रोहित-कोहली का A+ ग्रेड खतरे में, गिल का प्रमोशन संभव

22 दिसंबर को होने वाली BCCI की मीटिंग में खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली A+ ग्रेड में हैं, लेकिन उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वजह यह कि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे खेल रहे हैं। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल के A+ ग्रेड में प्रमोशन पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *