मुख्य बातें

चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या: शव घर से 50 मीटर दूर खून से लथपथ मिला, हसबैंड ने पहले पति पर मर्डर करने का लगाया आरोप – Chatra News

चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या:  शव घर से 50 मीटर दूर खून से लथपथ मिला, हसबैंड ने पहले पति पर मर्डर करने का लगाया आरोप – Chatra News

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गयघाट गांव में सोमवार रात एक 25 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ी है। गयघाट गांव निवासी पूनम कुमारी का शव उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर खून से लथपथ मिला। पूनम की हत्या गोली मारकर की गई थी। हमलावर ने अंधेरे का फायदा उठाकर करीब से गोली चलाई, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम के पति योगेंद्र भुइयां ने हत्या का आरोप मृतका के पहले पति किशोरी भुइयां पर लगाया है। पहले पति को छोड़ योगेंद्र से की थी शिकायत योगेंद्र भुइयां के अनुसार, किशोरी भुइयां कुरखेता का निवासी है। पूनम ने किशोरी को छोड़कर योगेंद्र से शादी कर ली थी, जिससे किशोरी नाराज था। योगेंद्र ने आरोप लगाया कि किशोरी ने इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने पुष्टि की कि उन्हें रात में एक महिला की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला पहले पति द्वारा अंजाम दिया गया प्रतीत होता है। हम हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रभात कुमार, थाना प्रभारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *