मुख्य बातें

भोजपुर में आरोपी पति ने कोर्ट में किया सरेंडर: नशे की हालत में पत्नी के सिर में मारी थी गोली, घर से पिस्टल बरामद – Bhojpur News

भोजपुर में आरोपी पति ने कोर्ट में किया सरेंडर:  नशे की हालत में पत्नी के सिर में मारी थी गोली, घर से पिस्टल बरामद – Bhojpur News

भोजपुर में पत्नी की हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी पति ने पुलिस दबाव के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार की भी बरामदगी कर ली गई है। घटना धनगाई थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। खैरहा गांव निवासी आकाश कुमार सिंह, जो पत्नी को गोली मारने के मामले में फरार चल रहा है। देसी पिस्टल अपने घर में छिपाकर कर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की, जहां से अवैध देसी पिस्टल बरामद कर ली गई। हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता गया, जिसके चलते आरोपी ने सरेंडर कर दिया।
जानिए क्या है पूरा मामला आकाश कुमार सिंह 29 जनवरी को नशे की हालत में घर पहुंचा था। मामूली विवाद को लेकर उसने अपनी पत्नी लवली कुमारी उर्फ नेहा देवी(35) को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। इस मामले में घायल महिला के पिता बिपिन सिंह के बयान पर धनगाई थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दामाद ने नशे की हालत में घरेलू विवाद के दौरान उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *