मुख्य बातें

बरेली में विधवा महिला के घर पर दबंगों का धावा: दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर महिला का गला दबाया – Bareilly News

बरेली में विधवा महिला के घर पर दबंगों का धावा:  दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर महिला का गला दबाया – Bareilly News

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में सोमवार शाम को एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर एक विधवा महिला के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसके घर की दीवार तोड़कर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पथराव भी किया गया। अकेला देख घर में घुसे हमलावर, अपहरण का प्रयास
पीड़िता सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर नरेश गुप्ता अपने बेटों जतिन उर्फ काले, रोहित, आकाश, सीमा गुप्ता और 10-12 अज्ञात हमलावरों के साथ उसके घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि जतिन और उसके साथियों ने उसे पकड़कर मारपीट की और गला दबाकर अपहरण करने की कोशिश की। तमंचा तानकर दी धमकी, दीवार गिराकर शुरू किया कब्जा
सुनीता देवी के मुताबिक, जब उन्होंने विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर नरेश गुप्ता ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। दबंगों ने महिला पर जान से मारने की नीयत से पथराव किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर पीड़िता ने देखा कि आरोपी उसके घर की दीवार तोड़कर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे थे। किसी तरह जान बचाकर महिला ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। पूरे परिवार को जान का खतरा, दहशत में ग्रामीण
पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि विपक्षी बेहद शातिर और आपराधिक किस्म के लोग हैं। इस घटना के बाद से सुनीता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *