मुख्य बातें

गुरुग्राम में जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगी: आठ करोड़ से ज्यादा कीमत के प्लॉटों का मामला, कालोनाइजरों पर एफआईआर – gurugram News

गुरुग्राम में जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगी:  आठ करोड़ से ज्यादा कीमत के प्लॉटों का मामला, कालोनाइजरों पर एफआईआर – gurugram News



गुरुग्राम में भौंडसी थाना क्षेत्र में जमीन खरीद में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। टिकली गांव की रहने वाली शिकायतकर्ता अंजू देवी ने बताया कि 15 नवंबर 2022 को भौण्डसी गांव में जमीन खरीदी थी। विक्रेता सुभाष राठी और चरण सिंह, दोनों भाई अलीपुर गांव के हैं। अंजू देवी के अनुसार, विक्रेताओं ने उन्हें जो जमीन का कब्जा दिया, वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज थी। असली जमीन अलग खेवट नंबर में है। जब धोखे का पता चला तो उन्होंने दोनों से संपर्क किया। चरण सिंह ने कहा कि उनके नाम कोई जमीन नहीं है, जबकि सुभाष राठी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि आगे फोन किया तो ठीक नहीं छोड़ेंगे। उसने आरोप लगाया कि एग्रीमेंट सुभाष राठी ने किया था, जिसमें क्लॉज भी डाला गया है। सौदे की राशि चरण सिंह के खाते में आई और नगद भी दोनों ने मिलकर ली। अंजू देवी ने पुलिस अपील की है कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराने या धोखे से नुकसान की भरपाई में मदद करें। भौंडसी पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सिद्ध हुए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *