- Hindi News
- National
- MP & Rajasthan Cities 30°C; Delhi AQI 300+ | Himachal Fog, Haryana Rain
नई दिल्ली/भोपाल/शिमला/लखनऊ/जयपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई।
मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
दिल्ली की एयर क्वालिटी बिगडकर बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 दर्ज किया गया। IMD ने अगले दो दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है।
मौसम की 4 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार-बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद गाड़ियों पर बर्फ जम गई।

बुधवार की बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर नजारे बेहद खूबसूरत दिखाई दिए।

जम्मू-कश्मीर के तंगधार में सेना ने बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया।

बर्फबारी के बाद टूरिस्ट स्कीइंग के लिए उत्तराखंड के मुनस्यारी पहुंचे।

अगले दो दिन का मौसम…
- 13 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोहरा काफी कम होगा।
- 14 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।
राज्यों से मौसम की खबरें…
राजस्थान: 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म

प्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। यहां पारा 31 डिग्री तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
मध्य प्रदेश: बादलों के कारण तापमान घटा, 5 दिन में दो सिस्टम एक्टिव होंगे

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बुधवार को बादल छाए रहे। जिससे दिन का तापमान घट गया। अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश: 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 5 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

राज्य में मौसम के किसी नए सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 5 दिन बाद यानी 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…


