![]()
बुरहानपुर में मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अब भाजपा की ओर से जवाब सामने आया है। गुरुवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन समस्याओं के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ पर धरना दिया था और बाद में नगर निगम का घेराव किया था। निगम आयुक्त के कार्यालय में नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने एक बकरे के गले में ज्ञापन बांधकर विरोध दर्ज कराया था। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. माने ने कहा कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के कारण निगम आयुक्त जिला प्रशासन की बैठक में व्यस्त थे। उन्होंने फोन पर कांग्रेस अध्यक्ष से बात कर सहायक आयुक्त को ज्ञापन देने का आग्रह किया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे स्वीकार नहीं किया। उस समय महापौर भी कार्यालय में मौजूद थीं। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे कमीश्नर
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जल प्रदाय और सड़कों को लेकर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। उनका दावा है कि शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध है और इसकी नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की लगभग 80 प्रतिशत सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य चल रहे हैं। ताप्ती जलावर्धन योजना, नालों के गंदे पानी को ताप्ती नदी में जाने से रोकने और कचरा निपटान के काम भी प्रगति पर हैं। डॉ. माने ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन से कांग्रेस चिंतित है और इसी कारण वह निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सही जानकारी रखी जाएगी।
इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बुरहानपुर में जन समस्याओं और फर्जी शिकायतों को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले जयस्तंभ पर धरना दिया, फिर नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। जब निगम आयुक्त कार्यालय में नहीं मिले, तो नाराज कांग्रेसियों ने एक बकरे के गले में ज्ञापन बांधकर अपना विरोध जताया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
