भीलवाड़ा में आज दूसरे दिन भी नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहा। नगर निगम का दस्ता आज सूचना केंद्र, आजाद चौक चौराहे पर पहुंचा।यहां नगर निगम की टीम ने लंबे समय पर से जमे हुए अतिक्रमियों को खदेड़ा। इस दौरान टीम ने कई कच्चे-पक्के निर्माण को भी हटाया। लंबे समय से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई इस क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिलने ओर ट्रैफिक में डिस्टर्ब होने को लगातार शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम आज यहां कार्रवाई करने पहुंची और आजाद चौक सूचना केंद्र आजाद चौक चौराहे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। कई कच्चे पक्के निर्माण को तोड़ा इस दौरान टीम ने दुकानों के बाहर बने अवैध पक्के रैंप को तोड़ा, कई दुकानों के होर्डिंग और बोर्ड को जब्त किया।कार्रवाई की सूचना मिलते जी अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदारों ओर व्यापारियों ने अपनी दुकान के बाहर से खुद अतिक्रमण समेट लिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध किया इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और टीम पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए बहसबाजी भी की।निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार चलेगा, नहीं मानने वालों के चालान काटे जाएंगे ओर लीगल एक्शन भी लिया जाएगा।
Source link
