मुख्य बातें

लुधियाना में अवैध इमिग्रेशन सेंटरों पर रेड, दो गिरफ्तार: विदेश भेजने का झांसा देकर करते थे ठगी, पंजाब ट्रैवल रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई – Khanna News

लुधियाना में अवैध इमिग्रेशन सेंटरों पर रेड, दो गिरफ्तार:  विदेश भेजने का झांसा देकर करते थे ठगी, पंजाब ट्रैवल रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई – Khanna News

लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह गिरफ्तारी गुरुवार को 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर की गई छापेमारी के बाद हुई। मामले में सिटी थाना 2 में इस मामले में एफआईआर नंबर 42 दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खन्ना निवासी प्रदीप कुमार और पायल निवासी गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धाराएं 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) के साथ-साथ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स (रेगुलेशन) एक्ट 2014 की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर से सूचना पर कार्रवाई बता दे कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत मिली सूचना पर आधारित थी। एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने जीटीबी मार्केट स्थित इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सभी 10 इमिग्रेशन सेंटर गैरकानूनी पाए गए थे। 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद कीं, जिनमें कई चेक पहले से हस्ताक्षरित थे। इसके अतिरिक्त, बड़ी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। बड़े खुलासे होने की उम्मीद कई पीड़ित सामने आए हैं, जिनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *