मुख्य बातें

हांसी में गढ़ी के सरपंच और पंच भाजपा में शामिल: तालाब की दीवार का हुआ लोकार्पण; MLA भयाना बोले- पूरा सम्मान मिलेगा – Hansi News

हांसी में गढ़ी के सरपंच और पंच भाजपा में शामिल:  तालाब की दीवार का हुआ लोकार्पण; MLA भयाना बोले- पूरा सम्मान मिलेगा – Hansi News

हांसी जिले के गढ़ी गांव में विधायक विनोद भयाना ने शुक्रवार को नवनिर्मित धोबी पतड़ा तालाब की दीवार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सज्जन बेरवाल और ग्राम पंचायत के पंच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस विकास कार्य पर लगभग 11 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है। विधायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से स्वागत किया। विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी विधायक विनोद भयाना ने बताया कि धोबी पतड़ा तालाब की दीवार का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने कहा कि मजबूत दीवार बनने से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा। भयाना ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। योजनाओं पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक विधायक ने सरपंच सज्जन बेरवाल और ग्राम पंचायत के पंचों के भाजपा में शामिल होने को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में ये रहे शामिल उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिलकर कार्य किया जाएगा। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, मुकेश बंसल, रामफल बूरा, राजपाल नुवाच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *