मुख्य बातें

धनबाद में किन्नर समुदाय के बीच झड़प, चार घायल: आपसी विवाद में लाठी-डंडों से हमला, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई – Dhanbad News

धनबाद में किन्नर समुदाय के बीच झड़प, चार घायल:  आपसी विवाद में लाठी-डंडों से हमला, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई – Dhanbad News

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के पंजाबिधोडा में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। घायलों में श्वेता किन्नर भी शामिल हैं। यह घटना आपसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए हमले के बाद हुई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल श्वेता किन्नर ने मीडिया को बताया कि वह समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय के ही एक व्यक्ति ने ईर्ष्या और आपसी रंजिश के कारण उन पर और उनके साथियों पर हमला किया। श्वेता के अनुसार, छम-छम माता द्वारा उन्हें कई कार्यों का जिम्मा सौंपे जाने से कुछ लोग उनसे जलन रखते हैं। श्वेता किन्नर ने यह भी बताया कि उन्हें पहले भी एक-दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी, जिसकी जानकारी थाने को दी गई थी। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किन्नर समुदाय के बीच आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *